IPL 2023 : ग्लेन मैक्सवेल को ठीक होने में अभी लगेगा वक़्त..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में जुटे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उनके बाएं पांव की चोट भले ही ठीक हो गई है लेकिन उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में अभी कई महीने लगेंगे। ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के टी20 विश्वकप से जल्दी बाहर होने के बाद अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में दुर्घटनावश चोटिल हो गया था। मैक्सवेल को इसके बाद ऑपरेशन कराना पड़ा था।

Source : गूगल, ग्लेन मैक्सवेल की तस्वीर

उन्होंने हाल में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की और अब वह आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। मैक्सवेल ने आरसीबी के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा, ‘मेरा पांव ठीक है लेकिन मुझे शत-प्रतिशत फिट होने में अभी कई महीने लगेंगे।’इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह आरसीबी की तरफ से आईपीएल में अपनी भूमिका निभाने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मेरा पांव ठीक रहेगा और मैं अपनी भूमिका निभाने में सफल रहूंगा।’

मुंबई से दो अप्रैल को होगी आरसीबी की पहली भिड़ंत

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले से होगा। हालांकि आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो अप्रैल को करेगी। टीम की कप्तानी साउथ अफ्रीका के फाफ डू प्लेसिस के पास है।इसके अलावा टीम में विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड जैसे कई धाकड़ खिलाड़ी हैं जो टीम को चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर उतरेंगे। आरसीबी टीम इस लीग में चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि उसे एक बार भी खिताबी जीत नहीं मिली है।

इस लिंक को भी क्लिक करे-https://hindi.krishijagran.com/

Read More..India Vs Australia 3rd ODI : हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के रोहित शर्मा, कहा- ‘डिस्मिसल का तरीका…’

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

347 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *