Himachal News: आपदा में जल शक्ति विभाग को 1500 करोड़ का हुआ नुकसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकत राहत व पुनर्वास कार्य करने की है।यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुंदरनगर पहुंचने पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि गत दिनों जल प्रलय से पूरे प्रदेश में तबाही हुई है।

कर्मचारियों ने महज 24 घंटे सातों दिन काम करते हुए 5707 पेयजल योजनाओं को बहाल किया

उन्होंने कहा कि जल प्रलय के बाद सबसे पहले उन्होंने लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए रिकॉर्ड समय अधिकारियों व कर्मचारियों ने महज 24 घंटे सातों दिन काम करते हुए 5707 पेयजल योजनाओं को बहाल किया है।अबतक कुल्लू,मंडी और हमीरपुर में पेयजल योजनाओं को सुचारू रूप से बहाल किया गया है।उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग को 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है।

केंद्र सरकार जल्द से जल्द प्रदेश सरकार को फौरी राहत राशि प्रदान करे

इसके साथ साथ केंद्र सरकार जल्द से जल्द प्रदेश सरकार को फौरी राहत राशि प्रदान करे ताकि समय पर लोगों को ज़िंदगी को पटरी पर लाया का सके।उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को कुल्लू- मनाली में प्राकृतिक आपदा के कोई नुकसान नहीं हुआ है।एनएच के बेहने के कारण रूट प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान हुआ है।जबतक एनएच बहाल नहीं होता है कुल्लू की बसों को मंडी डिपो से चलाने पर कार्य किया जा रहा है।

see more..Himachal News: केंद्रीय टीम ने बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान का किया आकलन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib