website average bounce rate

सियासत को हवा दे गया जेपी नड्डा का सिरमौर दौरा, भाजपा नेताओं की डगर में बिछे कांटे हुए साफ़?

अजय/ नाहन

इशारों इशारों में जनता को क्या समझा गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पढ़े पूरी खबर ….

नाहन : हिमचल प्रदेश में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सिरमौर का दौरा किया. यह दौरा जितना महत्वपूर्ण आज़ादी की 75वी अमृत महोत्सव के लिए था उससे कही अधिक महत्वपूर्ण सिरमौर में बिखरे भाजपा नेताओं के लिए था. जिला सिरमौर में भाजपा पास मात्र दो सीटो का ही समीकरण दुरुस्त है जिसमे से पौंटा साहिब भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच की कलह भी बढ़ रही थी ऐसे में इस सीट के लिए विधायक व उर्जा मंत्री सुखराम के टिकट कटवाने को लेकर भी कई धड़े भाजपा में इन दिनों देखे जा रहें थे. नड्डा के इस दौरे ने इस सभी मचलती हवाओं को विराम दे दिया है. यानि अब पोंटा साहिब में फिर से एक बार विधायक सुखराम पर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी. वही नाहन में डॉ राजीव बिंदल पर भी स्वस्थ उपकरण की घोटाले की तलवार को लेकर विपक्ष हमले पर हमला कर रहा है, इस सन्दर्भ में भी ये दौरा बहुत अहम् बन गया है. बहरहाल इस दौरे के बाद पंडाल में जमा भीड़ ने ये जाता तो दिया है कि भाजपा आसानी से अपने गढ़ को नहीं छोड़ेगी, लेकिन अभी शिलाई और रेणुका जी सहित पच्छाद को लाकर चुनौती कड़ी है. इसकों लेकर भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष की क्या रणनीति है ये इशारों इशारों में समझा भी गए. सिरमौर की पांचो सीटों पर नज़र रखा कर हिमाचल प्रदेश में एक नया इसतिहास रचने की पूरी पूरी तैयारी में है भाजपा.

नड्डा ने पांवटा में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोर्ट खोलने की करी घोषणा

अपने पौंटा साहिब दौरे पर सांसद और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार ने कड़ी मेहनत, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के बल पर हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और हिमाचल में जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकारें विकास तथा जनकल्याण के लिए अपने समर्पण एवं सक्रियता के कारण जनआकांक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र तथा राज्य की हिस्सेदारी का 90ः10 का अनुपात भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा समाप्त कर दिया गया था। उन्होंने आगामी चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेसी नेताओं पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से पांवटा साहिब में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कोर्ट खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का मामला शीघ्र ही सुलझा लिया जाएगा ताकि इस समुदाय के लोग जनजातीय दर्जे से लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के धरती पुत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर पार्टी कार्यकर्ता की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य करने की मधुर स्मृतियां है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक शहर है।

सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों ने विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि जब जगत प्रकाश नड्डा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने नाहन मेडिकल कालेज को स्वीकृति प्रदान की थी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की प्रक्रिया में और तेजी लाने का भी आग्रह किया।

नाहन दौरे पर क्या बोले जे. पी. नड्डा

नाहन के इस दौरे के दौरान नड्डा ने कई विकास और समस्याओं पर बात कही उन्होंने कहा इस विकसित भारत के लिए हमें एक विकसित हिमाचल का विकास करना होगा। जब हिमाचल विकसित होगा तो भारत खुद विकसित होगा। इसके लिए हमें सबको भारत व हिमाचल के निर्माण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि हम देश के 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल का गठन हुआ था। उस समय हिमाचल के 4 जिले हुआ करते थे अब 12 जिले हैं। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार ने हिमाचल को प्रगति में लाने के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने अपनी पीठ पर पीठु लादकर हिमाचल में सड़कों का जाल बिछाया। इसके बाद अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी हिमाचल के विकास के लिए अपना योगदान दिया। जगत प्रकाश नड्डा ने इस दौरान के को बताया कि उनका नाहान के साथ एक अहम नाता रहा है। वें यहां पर सुबह 4:30 वाली बस से शिमला जाते थे और शाम वाली बस से 9:00 बजे वापस नाहन आते थे।

ड्रोन सडके बहुत खस्ताहाल होती थी लेकिन अब सड़कों की हालत बहुत दुरुस्त है। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मुझे अपने महान कार्य के बारे में याद था जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव तो हमें गुलामी की मानसिकता से भी बाहर आना होगा। सीधे तौर पर कहा कि हम एक अच्छी और काम करने वाले व्यक्ति को आगे लाना होगा जो देश व प्रदेश का विकास करें। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जिनसे आज भारत के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले किस तरह महिलाएं जंगल से लकड़ी काटकर लाती थी। शौचालय ना होने के कारण महिलाओं को खुले में शौच पर जाना पड़ता था। लेकिन अब महिलाओं को सरकार ने सुविधाएं दी है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान व हिम केयर कार्ड से हिमाचल के लोग लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह त प्रकाश नड्डा ने अपने भाषण में राजीव बिंदल का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें सोलन से उन्हें नाहन चुनाव लड़ने के लिए भेजा था। और आज वह बाहर का व्यक्ति नाहन का अपना हो गया है। उन्होंने बताया कि डॉ बिंदल काम के लिए हमेशा तैयार रहते है। इसलिए इस बार उन्हें छठी बार जीताना है। इस पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी धान की जनता को संबोधित किया। इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन विधायक डॉ राजीव बिंदल, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More..गुर्जर समाज कल्याण परिषद ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन….गिरीपार को हाटी का दर्जा ना देने की उठाई मांग…

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *