Himachal News: कांग्रेस सरकार में बने मजदूरों के लिए कानून

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई जिसमें कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने शिरकत की।

बैठक में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।उदित राज ने कहा कि जितने भी मजदूर हितेषी कानून हुआ योजनाएं चली हुई है.

कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की

वह कांग्रेस सरकार के समय से चली आ रही है। कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के लिए मनरेगा योजना शुरू की। कोरोना काल में यह स्कीम मजदूरों के लिए कारगर सिद्ध हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा का बजट घटाकर मजदूरों के साथ धोखा किया है। मनरेगा से 15 करोड परिवार जुड़े हैं लेकिन जो बजट पहले 110करोड़ था उसे घटाकर मोदी सरकार ने 60करोड़ किया है।

असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है

जितने भी मजदूरों के लिए कानून बने हैं वह कांग्रेस के समय बने हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार है कि उन्होंने यहां कांग्रेस को चुना बीजेपी सरकार सबकुछ अडानी के हाथों में सौंप रही है। मजदूरों का शोषण हो रहा है। असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत है।वहीं राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले को प्रायोजित बताया है।

मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा

उन्होंने कहा कि जिस जज ने फैसला सुनाया है वह पहले अमित शाह का वकील थे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह फैसला प्रायोजित व गलत ही होगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से पहुंचे हैं मजदूरों को जिन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए उसके लिए विचार विमर्श किया जाएगा और मजदूरों के हित में काम किया जाएगा।

see more..Himachal News: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के वीडियो को लेकर तिब्बतियों का प्रदर्शन

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib