कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक,बनाया गया रोडमैप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक,बनाया गया रोडमैप

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू करने जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने में कांग्रेस जुट गई है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बैठक बुलाई गई जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक रघुवीर सिंह मीणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित ब्लॉक जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में इस अभियान को लेकर रोडमैप तैयार किया गया और इस अभियान को गाँव गाँव तक ले जाने के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में भाजपा की तानाशाही नीतियों से कांग्रेस लोगो को अवगत करवाएगी। साथ देश मे आपसी भाईचारे को मजबूत करना व लोगों की समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे साफ है कि देश भाजपा सरकार की नीतियों व निर्णयों से दुखी व हताश हैं। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो अभियान का ही एक हिस्सा है जो 26 जनवरी से शुरू होगा और आगामी दो माह तक हर जिला, ब्लॉक व गांव गांव से होते हुए हर घर घर तक जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आग्रह पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा में आएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को इस यात्रा में शामिल होने को कहा।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib