website average bounce rate

New Honda Activa: होंडा कंपनी ने Activa का किया नया एडिशन लॉन्च, नया लुक देखकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

New Honda Activa: होंडा कंपनी ने अपने टू व्हीलर स्कूटर Activa का नया Edition लॉन्च किया है. यह इसका प्रीमियम वेरिएंट होगा. इस टॉप मॉडल में एक्टिवा को ब्लू कलर के साथ गोल्डन टच दिया गया है. टू व्हीलर कंपनी होंडा ने अपनी नई एक्टिवा प्रीमियम एडिशन की कीमत 75,400 रूपये रखी है. होंडा टू व्हीलर कंपनी इस वेरिएंट के अलावा अन्य दो वेरिएंट की भी बिक्री करती है. ये दो अन्य वेरिएन्ट Standard और DLX है. इनकी प्राइस भी 72,400 और 74,400 रखी गई है.

ऐसा दिखता है नया प्रीमियम एडिशन लुक


होंडा एक्टिवा के नए प्रीमियम एडिशन लुक में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. टू व्हीलर में कलर के नए तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जो मैट संगरिया रेड मैटलिक, पर्ल सायरन ब्लु और मैट मार्शल-ग्रीन मैटलिक है. होंडा एक्टिवा टू व्हीलर में तीनों कलर के साथ गोल्डन टच भी दिया गया है. इसमें टायर और एप्रेन को नया लुक देने के लिए गोल्डन टच दिया गया है और साथ ही किनारों पर एक्टिवा का नाम भी गोल्डन कलर में ही लिखा गया है. लेकिन इसका फुटबोर्ड और सीट का कलर इस बार ब्राउन कर दिया गया है.

Read More..Infinix Zero 20: Infinix कंपनी ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, डिजाइन देख लोग हुए मदहोश, आप भी देखे तस्वीरें

विजुअल चेंजेज के अलावा होंडा ने अपने इस टू व्हीलर का इंजन पहले की तरह ही रखा है. इस एक्टिवा में एक ही सिलेंडर, एयर कूलर, फोर-स्ट्रोक और 109.5cc का इंजन भी आपको दिया गया है. इसके अलावा आपको 8.9 Nm का टॉर्क आउटपुट और 7.7 bhp की पावर भी आपको मिल जाएगी.

आपको Honda Activa के नए प्रीमियम एडिशन में एक्सटर्नल फुल गियर कैप, सीट के नीचे स्टोरेज, एनोलॉग इंस्ट्रूमेंट कलस्टर और एलईडी हेडलाइट के साथ ही ESP टेक्नोलॉजी भी इसमें दी जा रही है. न्यू होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. इसके इंजन में एक फ्यूल इंजेक्शन लगाया जाता है जिसे फैन से ठंडा किया जाता है. इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और इसका वजन 106 किलो बताया जा रहा है.

Read More ..मात्र 2 लाख में इन कारों को लायें अपने घर, जानियें कम बजट कार की पूरी डिटेल….

About Author

88 thoughts on “New Honda Activa: होंडा कंपनी ने Activa का किया नया एडिशन लॉन्च, नया लुक देखकर आप भी हार बैठेंगे अपना दिल

  1. brillx регистрация
    brillx казино
    Как никогда прежде, в 2023 году Brillx Казино предоставляет широкий выбор увлекательных игровых автоматов, которые подарят вам незабываемые моменты радости и адреналина. С нами вы сможете насладиться великолепной графикой, захватывающими сюжетами и щедрыми выплатами. Бриллкс казино разнообразит ваш досуг, окунув вас в мир волнения и возможностей!Но если вы готовы испытать настоящий азарт и почувствовать вкус победы, то регистрация на Brillx Казино откроет вам доступ к захватывающему миру игр на деньги. Сделайте свои ставки, и каждый спин превратится в захватывающее приключение, где удача и мастерство сплетаются в уникальную симфонию успеха!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *