Himachal News: निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने डडौर मे किया रक्तदान शिविर का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News:निरंकारी जगत में ‘मानव एकता दिवस’ का दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की प्रेरणादायी सिखलाईयों को समर्पित है। इसके साथ ही सेवा के पुंज, पूर्ण समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह एवं अन्य महान बलिदानी संतों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है।

‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर समूचे देश के विभिन्न स्थानों पर सत्संग कार्यक्रमों के साथ विशाल रूप में रक्तदान शिविरों की श्रृंखलाओं का आरम्भ हो जाता है.

चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी शाखा डडौर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

जो वर्ष भर चलता है।इसी कड़ी में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निरंकारी शाखा डडौर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया ।बता दें मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविर के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण नार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन की समाजिक शाखा संत निरंकारी द्वारा भारत वर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है .

युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी भ्रमों से मुक्त करवाया

वहीं मंडी जोन की निरंकारी शाखा डडौर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें सभी रक्तदाताओं ने स्वेच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे देश एवं उत्साह से रक्तदान किया मिशन के मंडी जोन के जोनल इंचार्ज आर के अभिलाषी ने कहा कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी भ्रमों से मुक्त करवाया उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों के उस दौर के उपरांत बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश ‘रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं ‘द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली।

231 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

आर के अभिलाषी ने बताया कि मंडी जोन के द्वारा आज का दिन निरंकारी शाखा डडौर तथा कुल्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें लगभग 231 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस शिविर में मिशन के अनुयायियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

see more..Himachal News: भाजपा के बाद कल कांग्रेस पार्टी जारी करेगी MC शिमला का चुनावी घोषणापत्र

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib