Himachal News: हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण विकास करना सरकार की प्राथमिकता

प्रदेश का संपूर्ण विकास करना सरकार की प्राथमिकता
प्रदेश का संपूर्ण विकास करना सरकार की प्राथमिकता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संपूर्ण विकास करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने भारी बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित की है तथा समाज के हर वर्ग व तबके का कल्याण व उत्थान सरकार का प्रमुख ध्येय है।

सांसद प्रतिभा सिंह आज जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र की सांसद आदर्श ग्राम पंचायत चौंतड़ा में 48 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों जिनमें 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाला सामुदायिक भवन तथा 8 लाख रुपये की लागत से सुकड खड्ड कोहरा पर निर्मित होने वाली पुलिया का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रही थीं।


उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार स्थापित होने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों में तेजी लाई गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल इत्यादि सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है

प्रदेश में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, सडक़, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल इत्यादि सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। उन्होने अधिकारियों से भी पूरे समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने को भी कहा ताकि लोगों को विकास योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में भी देश व प्रदेश में समय-समय पर स्थापित रहीं कांग्रेस सरकारों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ही देन है

उन्होने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की ही देन है। उन्होने कहा कि आज महिलाएं घर परिवार के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ.चढकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कई तरह की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इससे न केवल महिलाएं आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त हो रहीं हैं बल्कि वे परिवार के भरण-पोषण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के व्यापक प्रशिक्षण पर भी बल दिया।

कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न महिला मंडलों को बाजरे का बीज भी वितरित किया

कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न महिला मंडलों को बाजरे का बीज भी वितरित किया
उन्होने चौंतड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भ्भटेड़ के भवन निर्माण के लिए अढ़ाई लाख तथा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न महिला मंडलों को 7-7 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कृषि विभाग के माध्यम से विभिन्न महिला मंडलों को बाजरे का बीज भी वितरित किया।

स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया


इससे पहले उन्होने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा उनके द्वारा आर्थिकोपार्जन को चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की। चौंतड़ा पंचायत परिसर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
स्थानीय पंचायत प्रधान वन्दना देवी ने सांसद प्रतिभा सिंह का पंचायत में आने के लिए स्वागत किया तथा विभिन्न मांगों बारे अवगत करवाया।इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्र पाल के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुरेन्द्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश चौहान, राकेश धरवाल, बिमला चौहान, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह वर्मा, बृज गोपाल, सागर ठाकुर, मदन विष्ट, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पीओ डीआरडीए सोनू गोयल, एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा, तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, बीडीओ सरवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

see more..Himachal News: 89 लाख से बनेगा सेराथाना से छनबाड़ पुल

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib