Himachal News: रिवालसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरध्वार के 30 वर्षिय सैनिक सन्दीप कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही उसके पैतृक गांव बुधबार सुबह पहुंचा मानो ऐसा लगा कि गाँव पर पहाड़ टूट पड़ा ।गांव के हर व्यक्ति की नम आंखों में उनके लाडले के हमेशा हमेसा खोने का दर्द झलक रहा था ।

शहीद के पार्थिव शरीर के गांव में पहुंचते हुए लोग रोते हुए शहीद सन्दीप कुमार अमर रहे के नारे लगा रहे थे ।
बम धमाके में शहीद हुए सन्दीप कुमार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया
असम के रंगिया में हुए एक बम धमाके में शहीद हुए सन्दीप कुमार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया । तिरंगे में लिपटे सहीद सन्दीप कुमार को सैंकड़ो लोगो ने नम आंखों सेअश्रुपूर्ण श्रधांजलि देते हुए शहीद सन्दीप कुमारअमर रहे के नारे लगाए ।शहीद सन्दीप कुमार के छोटे भाई सैनिक संजय कुमार ने चिता को मखाग्नि दी ।शहीद सन्दीप कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही सुबह उनके घर पहुंचा हर ओर चीख पूखार व गमगीन मुहाल था ।
शहीद सन्दीप की पत्नी अपने पति का पार्थिव शरीर देखकर बेहोश हो गई
सन्दीप की पत्नी नेहा व उसकी माँ का रोरोकर बुला हाल था । शहीद सन्दीप की पत्नी अपने पति का पार्थिव शरीर देखकर बेहोश हो गई ।मां की चीखोपुकार से हर किसी का सीना पसीज रहा था । शहीद सन्दीप की पत्नी नेहा व उसकी मा हीरा देवी ने घर मे उसकी अर्थी को कांधा दिया । शहीद सन्दीप का पिता हीरा लाल बेटे के शहीद होने पर फुट फुट कर रो रहा था ।
शहीद सन्दीप पिछले करीब 10 वर्षो से भारतीय सेना मे अपनी सेवाएं दें रहा था
प्रशासन की ओर से ए डी एम मंडी अश्वनी कुमार ,पुलिस की ओर से ए एस पी मंडी सागर चन्द ,बल्ह प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रिवालसर संजीव प्रभाकर ,सेना की ओर से सुवेदार राकेश कुमार व सेना के अन्य जवानों ने शहीद सन्दीप को श्रधांजलि दी ।शहीद सन्दीप पिछले करीब 10 वर्षो से भारतीय सेना मे अपनी सेवाएं दें रहा था।
see more..Himachal News: सुखु सरकार हर वर्ग के लिए के लिए चिंतित







