Politics : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेताओं ने कमर कस ली है और पार्टी की मजबूती के लिए बड़े नेताओं के प्रदेश में लगातार कार्यक्रम भी तय हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के प्रवास पर है। इस कड़ी में 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का आयोजन विपाशा सदन में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।

बिहारी लाल शर्मा का कहना है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं जो प्रत्येक हिमाचल वासी के लिए एक गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि जिला मंडी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और उनका भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है।








25 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.