Himachal News: लोकतंत्र प्रहरी योजना बन्द करने पर सदन में हंगामा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: काँग्रेस सरकार द्वारा पूर्व सरकार के समय शुरू की गई लोकतंत्र प्रहरी योजना बन्द करने पर बुधवार को सदन में सत्तापक्ष विपक्ष में गहमागहमी देखने को मिली।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सदन में यह मामला उठाया गया जिस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए और योजना में आर एस एस के लोगो को फायदा देने की बात कही।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जिस पर विपक्ष भड़क गया और कुछ समय तक सदन में गहमागहमी का माहौल हो गया।वही मुख्यमंत्री ने बिल आने पर उस समय जवाब देने की बात कही।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही प्रहरी योजना को बंद कर दिया

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इमरजेंसी के समय बहुत से लोग ऐसे है जो जेलों में काफी समनेताय तक रहे। लोगों के लिए सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी योजना सरकार द्वारा शुरू की गई थी और इसके लिए बाकायदा सदन में बिल पास किया गया था।

आज सदन में भी प्रश्न किया गया। तो सरकार की ओर से सही जवाब नही दिया गया

लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है इसको लेकर आज सदन में भी प्रश्न किया गया। तो सरकार की ओर से सही जवाब नही दिया गया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद कोर्ट द्वारा उस समय के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सदस्यता को लेकर फैसला सुनाया गया था इसके बाद देश में इमरजेंसी लगाई गई थी और उसका विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया गया था और इस विरोध प्रदर्शन में आर एस एस के लोग नहीं बल्कि अलग अलग विचारधारा के लोग शामिल हुए थे कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इस योजना को बंद कर दिया को खत्म करने की कोशिश की जा रही थी।

सरकार द्वारा लोकतंत्र का प्रहरी योजना शुरू की गई थी

जिन्हें उस समय सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। हिमाचल में भी काफी लोगो को उस समय जेलों में डाले गए थे । ऐसे लोगो के लिए पूर्व सरकार द्वारा लोकतंत्र का प्रहरी योजना शुरू की गई जिसके तहत शर्मा 20 हजार और 12 हजार इन लोकतंत्र प्रहरी को देने का प्रावधान किया गया था। लेकिन इस सरकार ने आते ही इस योजना को बंद कर दिया है जबकि यह योजना हिमाचल में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एमरजैंसी के साथ मे है या विरोध में है इसको लेकर स्तिथि स्पष्ट करें।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

One Response

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *