President Draupadi Murmu: भारतीय सेनाओं की सुप्रीम कमांडर ने भरी फाइटर जेट सुखोई में उड़ान

President Draupadi Murmu: भारतीय सेनाओं की सुप्रीम कमांडर ने भरी फाइटर जेट सुखोई में उड़ान
President Draupadi Murmu: भारतीय सेनाओं की सुप्रीम कमांडर ने भरी फाइटर जेट सुखोई में उड़ान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई एमकेआई लड़ाई विमान में उड़ान भरी। भारतीय सेनाओं की सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं है जिन्होंने फाइटर जेट्स में उड़ान भरी है। राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं की आधिकारिक ताकतों, हथियारों व नीतियों के बारे में बताया।

Source – ANI Twitter, इसी फाइटर जेट में President Draupadi Murmu: ने भरी उड़ान

आपको बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम दौरे पर हैं जिसमें आज उनका वहाँ आखिरी दिन है। आज राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

जिस सुखोई विमान में राष्ट्रपति उड़ान भरने वाली थीं, उसके पायलट 106 स्कवाड्रन के कमांडिंग ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार थे।

देश में इस समय दूसरे देश से टकराव बन रहे हैं। भारत और चीन के बीच अरूणाचल प्रदेश के मुद्दे को लेकर लड़ाई देखने को मिल रही है।

President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूर्वी एयर कमाडंर एयर मार्शल एसपी धरकर ने रिसीव किया। इस मौके पर असम गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने फाइटर जेट्स में उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पायलट की ड्रेस पहन रखी थी। साल 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी पूणे वायु सेना से फाइटर जेट्स में उड़ान भरी थी।

President Draupadi Murmu: तीन दिन की असम दौरे पर, राष्ट्रपति 6 अप्रैल को असम पहुँची थी। उन्होंने पहले दिन काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का उद्घाटन किया। दौरे के दूसरे दिन (7 अप्रैल) राष्ट्रपति ने माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 की भी शुरूआत की। उन्होंने दो दिवसीय गज महोत्सव का उद्घाटन किया। वहीं, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया।

Source – ANI Twitter, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय फाइटर जेट के पायलट ड़्रेस में नजऱ आईं।

आप जानते होंगे कि सुखोई विमान को रूस सैन्य विमान कंपनी और भारत की हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। यदि सुखोई की रफ्तार के बारे में बात करें तो यह विमान 2100 किमी प्रतिघंटे वाली तेज रफ्तार से हवा से बात कर सकता है। वहीं, सुखोई-30 एमकेआई चौथी पीढ़ी का विमान सूखोई करीब एक मिनट में 150 राउंड फायर कर सकता है और हवा में ही इंधन भर सकता है।

जानें अब योगी सरकार ने कौन-सा तौहफा दिया राज्य को..Uttar Pradesh: गोरखपुर-दिल्ली एसी बसों का होगा संचालन, सफर होगा आरामदायक

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

One Response

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *