Himachal News: 2023 एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गीत को ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। इस फिल्म का नाता सोलन शहर से भी है। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में ट्विंकल शर्मा ने काम किया है।

ट्विंकल शर्मा का कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की किसी फिल्म को वर्षो बाद अवार्ड मिला है।
बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी
ट्विंकल शर्मा ने बताया की यह मेरी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी। इसलिए इसमें बेहतरीन काम करने का भी प्रयास किया है। एसएस राजामौली हमेशा से बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इस बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह बेहतरीन निर्देशक व निर्माता है। उनकी वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था।
भारत की फिल्म आरआरआर के एक गीत को आस्कर आवार्ड मिलना बड़ी बात है
ट्विंकल शर्मा का माता रीता शर्मा का कहना है कि वह आज बहुत खुश है।उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी एक ऐसी फिल्म में काम करने जा रही है जिसे ऑस्कर अवार्ड मिलेगा। यह उनके लिए गौरव का पल है। भारत की फिल्म आरआरआर के एक गीत को आस्कर आवार्ड मिलना बड़ी बात है। इस फिल्म में उनकी बेटी का भले ही छोटा सा किरदार है, लेकिन इसी के आधार पर पूरी फिल्म की कहानी लिखी गई है। टविंकल ने इस फिल्म में बेहतरीन काम करने का प्रयास किया है तथा पूरे देश के लोगों ने टविंकल के काम की सराहना की.
see more..Himachal News:सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने दूसरे दिन भी सदन से किया वाकआउट








21 Responses