Himachal News: बिलासपुर में 17 मार्च से लेकर 23 मार्च तक आयोजित होगा राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला

बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक
बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal News: बिलासपुर में 17 मार्च से लेकर 23 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन करेंगे तथा इसका समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा यह जानकारी बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने पत्रकार वार्ता में दी।

बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक

उन्होंने कहा कि इस बार इस राज्य स्तरीय मेले की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल से बाहर के किसी भी कलाकार को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है बल्कि बिलासपुर के स्थानीय और प्रदेश के कलाकारों को ही मौका दिया जा रहा है.

राज्यों के कलाकारों की अपेक्षा हिमाचली कलाकारों को तवज्जो दी जाएगी


उपायुुक्त ने कहा कि बिलासपुर में 17 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाडी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में बाहरी राज्यों के कलाकारों की अपेक्षा हिमाचली कलाकारों को तवज्जो दी जाएगी। ताकि हिमाचली कलाकारों को अपनी कला को निखारने का मौका मिल सके। जिला प्रशासन की ओर राज्य स्तरीय नलवाडी मेले के सफल आयोजन के लिए बेहतर प्रबंधन किए जा रहे है। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

जिला प्रशासन को मेला प्लाट आंवटन से लगभग 95 लाख रूपये की आय हुई

यहां पर पत्रकारो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला प्रशासन को मेला प्लाट आंवटन से लगभग 95 लाख रूपये की आय हुई है। जबकि गत वर्ष प्रशासन को 44 लाख रूपये की आय प्राप्त हुई थी। जिसके लिए पारदर्शी प्रकिया अपनाई गई है।इसके लिए छह लोगोें ने बोली में भाग लिया था। लेकिन प्लाट आंवटन ने स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। तथा मेले में आम जनता की सुविधा के लिए जर्मन हैंगर लगाया जाएगा।

हर व्यापारी को दुकान के बाहर डस्टबिन लगाना अनिवार्य किया गया

वहीं , मेले में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर व्यापारी को दुकान के बाहर डस्टबिन लगाना अनिवार्य किया गया है। जिस पर सफाई कमेटी पूरी नजर रखेगी। राज्य स्तरीय नलवाडी मेले में एक ओर जहां मिस कहलूर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं हाकी, कुश्तियां व कबडडी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

हिमाचल केसरी के साथ साथ बिलासपुर केसरी कुश्ती करवाने का प्रयास किया जाएगा

यहां पर पहली बार दंगल में हिमाचल केसरी के साथ साथ बिलासपुर केसरी कुश्ती करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाडी मेले की अंतिम सांस्करीतिक संध्या में तीन प्रमुख कलाकारो के अलावा छोटे बच्चों का योग प्रदर्शन व हिमाचल प्रदेश पुलिस का हारमोनिया पाईन बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। इस अवसर पर सदर एसडीएम अभिषेक गर्ग मौजूद रहे।

see more..Himachal News:मनरेगा मजदूरों को कल्याण बोर्ड की सुविधाएं दी जाए

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib