Success Story: दोस्‍तों ने किया मोटिवेट, 17 दिनों में UPSC की तैयारी कर बन गए IPS….

Success Story

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Success Story: दोस्तों लाखों युवा हर साल सरकारी नौकरी की तलाश में परीक्षाएं देते हैं खासकर यूपीएससी (Civil Service Exam) की परीक्षा वह अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत भी करते हैं इसके लिए वह बड़े शहरों में पढ़ाई के लिए चले जाते हैं और पढ़ाई के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं. लेकिन फिर भी उनमें से कईयों को सफलता प्राप्त नहीं होती है इससे कई लोग तो निराश हो जाते हैं और इस कठिन परीक्षा की तैयारी करना छोड़ देते हैं लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो फिर से मेहनत करते हैं और अपना लक्ष्य हासिल करते हैं ऐसा ही कुछ हुआ है अक्षित के साथ जिन्होंने चार बार यूपीएससी की एग्जाम दी और उन्हें असफलता हाथ लगी लेकिन फिर वह अपने दोस्तों से मिलने गए और उनके दोस्तों ने उन्हें इस तरह से मोटिवेट किया कि उन्होंने महज 17 दिनों में ही यूपीएससी का एग्जाम पास कर लिया.

Success Story

Success Story: 2012 में शुरू की तैयारी

अक्षत कौशल ने साल 2012 में UPSC परीक्षा में हिस्सा लेने की ठानी और परीक्षा के लिए तैयारी करना शुरु किया और साल 2013 में उन्होंने अपनी UPSC की पहली परीक्षा दी जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई अक्षत की असफलता का यह सिलसिला अगले 4 साल तक चलता रहा लेकिन इन सब से अक्षत ने हार नहीं माननी और उन्होंने ज्यादा मेहनत की और अपने 5वें प्रयास उन्हें सफलता मिली लेकिन अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दोस्तों को भी दिया जिन्होंने अक्षत सही समय पर मोटिवेट किया.

Success Story

Success Story: मोटिवेट होकर 17 दिनों में बने IPS

अक्षत कौशल लगातार UPSC की परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ रहा था. इन सब से निराश होकर वह अपने चौथे प्रयास के बाद सिविल सर्विस की तैयारी छोड़ना चाहते थे लेकिन अपने पांचवें प्रयास की परीक्षा से महज कुछ दिन पहले ही वे अपने दोस्तों से मिलने गए. जहां उनके दोस्‍तों ने उन्‍हें समझाया और मोटिवेट किया, उसके बाद तो वे परीक्षा की तैयार में लग गए और सिर्फ 17 दिन की पढ़ाई में उन्‍होंने साल 2017 में यूपीएससी में 55वीं रैंक हासिल की. ये उनका 5वां प्रयास था. जिसमें उन्हें सफलता मिली.

Success Story

Success Story: अक्षत ने दिए सफलता प्राप्त करने के टिप्स

1.अक्षत कौशल ने उन सभी उम्मीदवारों को जोकि यूपीएससी के अलावा भी कोई भी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह सलाह दी है कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए. अगर आप भी किसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

2.एग्‍जाम देने से पहले आपको उसके सिलेबस को अच्‍छे तरीके से समझ लेना चाहिए.

3.किसी न किसी सब्‍जेक्‍ट पर आप परफेक्ट होंगे, इसका ये मतलब नहीं हैं कि आप उस सब्‍जेक्‍ट को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट हो जाएं. और उसको नजरअंदाज करें.

4.अपनी स्ट्रेंथ को कमजोरी न बना लें. जैसे की हम कई बार किसी सब्‍जेक्‍ट को लेकर इतना श्‍योर हो जाते हैं कि उस विषय पर ध्‍यान ही नहीं देते, जोकि गलत है. और उसका नुकसान हमें बाद में उठाना पड़ता हैं.

5.परीक्षा की तैयारी के दौरान दोस्‍तों से और सीनियर्स से सलाह लें.

और रही अंतिम बात कि हम अपनी तरफ से तो पूरी मेहनत करते हैं लेकिन कई बार चीजें हमारे पक्ष में नहीं जाती हैं ऐसे में हमें निराश नहीं होना चाहिए और अपनी मेहनत के अलावा बाकी चीजें किस्मत पर भी छोड़ देनी चाहिए कुछ समय बाद हमें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलता है हमेशा कोशिश करते रहे और लगातार अपनी मेहनत को बढ़ाते जाएं बस यही सफलता का राज है।

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

322 Responses

  1. how to lose weight on tamoxifen [url=https://nolvadex.life/#]nolvadex side effects[/url] nolvadex price

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *