Success Story : इस आदमी की मेहनत देख लोग कर रहे तारीफ, रेगिस्तान में उगा दिए अनोखे हिमालयी मशरूम

Success Story

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Success Story : कहते हैं कि अगर मन में जिद हो और कुछ करने की लगन हो तो वह इंसान एक दिन सफलता पा ही लेता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जोधपुर के एक युवा किसान जितेंद्र सांखला ने. जोधपुर के चोखा गांव के रहने वाले जितेंद्र सांखला की हर तरफ तारीफ हो रही है. जितेंद्र ने इंजीनियरिंग छोड़ खेती के माध्यम से रेगिस्तान में हिमालयी मशरूम उगा दिए हैं.

27 साल के जितेंद्र को मशरूम की खेती करते हुए 3 साल हो चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने टॉप 9 किस्म के 5000 किलो तक मशरूम का उत्पादन कर लिया है. खास बात यह है कि वह अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी इस खेती के बारे में बता रहे हैं. मशरूम की उन्नत खेती के लिए उन्होंने एक फॉर्म भी बना रखा है.

Success Story

एस मॉडर्न फॉर्म में सौ बैग में उन्होंने ओयस्टर मशरूम की अलग-अलग रंग वाली किस्मों का बंपर प्रोडक्शन कर रहे हैं. खेसारी अपने पिता के साथ मिलकर वह पारंपरिक खेती और फसलों का काम भी कर रहे हैं.

Success Story : इस तरह करते है खेती

27 साल के जितेंद्र ने अपने फॉर्म में एक शेड लगाया हुआ है जिसमें वह 9 किस्मों के मशरूम का उत्पादन करते हैं. इस फार्म में मशरूम ओयस्टर की वैरायटी 20 दिन में तैयार हो जाती है और 50 दिन में बटन मशरूम का प्रोडक्शन तैयार हो जाता है. मशरूम की सभी किस्में तुरंत बिक जाती हैं और काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब जितेंद्र के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह खेती करें. इसके बाद वे जितेंद्र ने अच्छी बागवानी और फसलों का उत्पादन कर काफी मुनाफा कमाया है.

Success Story : बेटे को बनाना चाहते थे इंजीनियर

जितेंद्र ने पढ़ाई में कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन करके एमबीए करने की योजना बनाई थी. लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वह लौटकर अपने गांव आ गए. उनके माता पिता पहले से ही पारंपरिक खेती कर रहे थे. लेकिन उन्हें खेती में नुकसान हो रहा था तो उन्होंने अपने बेटे को खेती करने से मना कर दिया. जितेंद्र ने अपने मॉडर्न तरीकों से इसे मुनाफे में बदल दिया और आज मशरूम की खेती कर रहे हैं.

Success Story

अक्टूबर 2019 में हल्की ठंडी में उन्होंने 20 बैग मशरूम की खेती शुरू की. किसी बात की जानकारी नहीं होने से उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. पहले उदयपुर,दिल्ली आदि से मशरूम के बीज बनाने पड़ते थे. लेकिन उन्होंने खुद मशरूम के बीज तैयार करके खेती शुरू कर दी. उन्होंने इंटरनेट की मदद से काफी कुछ जानकारी ली. आज 3 साल बाद में 5000 किलो मशरूम का उत्पादन कर चुके हैं.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

242 Responses

  1. Pingback: discount
  2. Some truly wonderful posts on this site, appreciate it for contribution. “A religious awakening which does not awaken the sleeper to love has roused him in vain.” by Jessamyn West.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *