Himachal News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 19 मई को होने वाले आईपीएल मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम मंगलवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। एपीसीए पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर टीम खिलाडिय़ों का स्वागत किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम दोपहर बाद 2 बजे स्पाइसजेट की विमान सेवा से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंची ।
कांगड़ा एयरपोर्ट से खिलाडिय़ों को विशेष बसों द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला भेजा गया
कांगड़ा एयरपोर्ट से खिलाडिय़ों को विशेष बसों द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला भेजा गया।दलाईलामा से मिलने पहुंचे पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों के लिए एक-दूसरे से भिडऩे पहुंची पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों ने मंगलवार सुबह बौद्ध नगरी मैक्लोडगंज का रुख किया।
टीमों के खिलाडिय़ों ने दलाईलामा सुरक्षा में तैनात डीएसपी नितिन चौहान के साथ धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की
दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने दलाईलामा सुरक्षा में तैनात डीएसपी नितिन चौहान के साथ धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की। दलाईलामा मिलने पहुंचे पंजाब और दिल्ली के खिलाडिय़ों की कलाई पर सबसे पहले डोरी बांधी गई। इस दौरान काफी संख्या में निर्वासित तिब्बती भी पंजाब किंग्स और दिल्ली के खिलाडिय़ों को देखने पहुंचे थे। गौरतलब है कि सोमवार को धर्मशाला पहुंचने उपरांत दिल्ली की टीम के खिलाड़ी मैक्लोडगंज में घूमने पहुंचे थे। वहीं मंगलवार को खिलाडिय़ों ने तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
see more..Himachal News: भारत की DYFI ने मंडी में किया धरना प्रदर्शन







