Ujjwala yojna: केंद्र सरकार की उज्जवला योजना ने 9.6 करोड से अधिक महिलाओं का जीवन संवारा : बिंदल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंजलि

Ujjwala Yojna: केंद्र की मोदी सरकार ने नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से निरंतर काम किया है. महिलाओं के नेतृत्व में विकास लाने का कार्य किया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत जनांदोलन के दौरान कही. उन्होंन कहा कि यह बात महिलाओं के जीवन में सुधार और गरिमा बढ़ने के लिए तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 11.72 करोड़ शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए हैं।

राजीव बिदंल ने 12 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

गौर हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत नहान विधानसभा की पांवटा साहिब ब्लॉक में पढ़ने वाली 12 पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर डॉ राजीव बिदंल ने 12 पंचायतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की और घर-घर संपर्क भी किया।

2.5 करोड से अधिक घरों में संयुक्त रूप से महिलाएं मालिक

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पीएमएवाईजी के तहत 2.5 करोड से अधिक घरों में से 70% की अकेले या संयुक्त रूप से महिलाएं मालिक बनी है। तीन तलाक को गैरकानूनी अगर किसी सरकार ने करार दिया तो वह केंद्र में मोदी सरकार है।

9.6 करोड से अधिक महिलाओं को बांटे उज्जवला एलपीजी कनेक्शन

इसके साथ ही जीवन सुगमता की बात करें तो 9.6 करोड से अधिक महिलाओं को उज्जवला एलपीजी कनेक्शन से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है। मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह किया। जल जीवन मिशन के तहत देश भर में 8.67 करोड़ से अधिक घरों में नल लगाने का काम किया, नल से जल योजना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। उद्यमिता की दृष्टि से जनधन खातों के द्वारा 26.54 करोड़ से अधिक महिलाएं बैंकों से जुड़ी, स्टैंड अप इंडिया के तहत 81% उद्यमी महिलाएं हैं, मुद्रा योजना के तहत 69% से अधिक खाते धारक महिला उद्यमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग के उद्धार के लिए हमारी केंद्र सरकार ने उत्तम कार्य किया है।

https://firenib.com/approval-was-given-to-conduct-the-pending-selection-tests-from-hpssc/: Ujjwala yojna: केंद्र सरकार की उज्जवला योजना ने 9.6 करोड से अधिक महिलाओं का जीवन संवारा : बिंदल
Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib