Virat Kohli: विराट कोहली लंबे समय बाद एशिया कप में खेलने की तैयारी में है. विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भारतीय खिलाड़ी ही नहीं विदेशों के दिक्कत क्रिकेट भी उनकी तारीफ करते रहते हैं. भारतीय पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी विराट कोहली की फिटनेस को लेकर कहा था कि उनकी फिटनेस के सामने कोई भी टिक नहीं पाता है. एक और क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी ने विराट कोहली की तारीफ की है. अफगानिस्तान के बॉलर राशिद खान ने विराट कोहली के बारे में ऐसा किस्सा सुनाया है कि जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे.

IPL 2022 का हिस्सा
हाल ही में खेला गया आईपीएल 2022 विराट कोहली के लिए इतना खास नहीं रहा. इसके बावजूद भी अफगानिस्तान के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने गुजरात और बेंगलुरु की टीम के बीच हुए एक हिस्से के बारे में हमें बताया है. उन्होंने बताया कि वह कैसे विराट कोहली को मैच से पहले प्रैक्टिस करते हुए देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने बात करते हुए बताया कि हमारा अगले दिन आरसीबी के साथ एक मैच होना था.
मैच से एक दिन पहले विराट कोहली नेट प्रैक्टिस कर रहे थे और मैं उन पर नजर बनाए हुए था कि कब वह नेट्स से बाहर निकले. उन्होंने लगभग ढाई घंटे तक बल्लेबाजी की. मैं यह देख कर चौक गया था कि हमारा प्रैक्टिस सेशन खत्म हो गया और वह अभी भी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं. अगले दिन खेले गए मैच के दौरान उन्होंने हमारे खिलाफ 70 रन बनाए. वह बहुत ही पॉजिटिव तरीके से खेलते हैं.
‘कोहली नही है आउट ऑफ फॉर्म’
अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने कहा कि विराट कोहली आउट ऑफ फॉर्म नहीं है. हमने उनसे कुछ ज्यादा उम्मीदें लगा रखी है और वह कुछ मैचों से रन नहीं बना पा रहे हैं. लेकिन उन्होंने अपना शत-प्रतिशत खेल दिखाकर टीम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
लेकिन जब हम उन्हें खेलते हुए देखते हैं तो उनके शॉर्ट्स देखकर लगता है कि वह बिल्कुल भी आउट ऑफ फॉर्म नहीं है. दरअसल बात यह है कि लोग उनसे हर दूसरे मैच में शतक की उम्मीद कर रहे हैं. जिस तरह उन्होंने टेस्ट मैच में पारी खेली थी तो अगर उनकी जगह कोई अन्य बल्लेबाज होता तो उसे फॉर्म में ही बताया जाता.








18 Responses
Levena Urdahl