Arvind Kejriwal : कर्मचारियों को लुभाने के लिए केजरीवाल ने किया नया वादा, ‘हिमाचल, गुजरात में देंगे जनता को मौका, करेंगे OPS लागू’

Arvind Kejriwal

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Arvind Kejriwal : भारत के गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और हर पार्टी अपने उम्मीदवारों को यहां पर जिताना चाहती है.

इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हिमाचल और गुजरात के लोगों के लिए लुभावने वादों की लिस्ट तैयार कर ली है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर हिमाचल और गुजरात की जनता हमें इस चुनाव में जीत हासिल करवाती है तो हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे.

Arvind Kejriwal

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि हमने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने का वादा पंजाब से भी किया था और वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह वादा पूरा कर दिया है. हम पुरानी पेंशन स्कीम शुरू होने से पंजाब के कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहते हैं.

क्योंकि नई पेंशन स्कीम लोगों के साथ नाइंसाफी थी. हम चाहते हैं कि पूरे भारत में पुरानी पेंशन स्कीम लागू हो. अगर इस बार हिमाचल और गुजरात की जनता हमें मौका देती है तो हम वहाँ भी OPS शुरू करेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने लोगों से कई वादे किए हैं.

गुजरात की जनता से अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी यहां चुनाव जीत जाती है तो भविष्य में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए मुफ्त और अच्छी शिक्षा मिलेगी. सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और नए और बड़े सरकारी स्कूल खोले जाएंगे.

Arvind Kejriwal

इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों में ऑडिट करवाया जाएगा. जिन्होंने ज्यादा फीस ली है, उन्हें वापस किया जाएगा.किसी को भी गलत तरीके से फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. फीस बढ़ाने की इजाजत सरकार से लेनी होगी. इसके साथ ही टीचर्स के लिए नई वैकन्सी भी निकालेंगे.

इसके अलावा गुजरात के जामनगर में भी अरविंद केजरीवाल ने एक सभा के दौरान व्यापारियों को पांच गारंटी देने के बारे में बात कही थी.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों को गुजरात के विकास में भागीदार बनाएगी. व्यापारियों में डर का माहौल खत्म करेंगे. रेडराज को बंद करेंगे. एमेनस्टी स्कीम लाकर वैट के पुराने मुकदमे खत्म करेंगे और रिफंड के पैसे 6 महीने में वापस करेंगे.

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

10 Responses

  1. Pingback: plinko
  2. Pingback: FORTUNE DRAGON
  3. Pingback: dultogel
  4. 2025’in en iyi sıralamalı online casinolarını keşfedin. Bonusları, oyun seçeneklerini ve güvenilirliği karşılaştırarak güvenli ve kazançlı oyun deneyimi yaşayınslot makinesi

  5. Pingback: massage Bangkok
  6. Pingback: art-bull.kz
  7. Pingback: โคมไฟ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *