Hockey : फिलहाल मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप शुरू होने वाला है. इस बार भारतीय टीम जोहोर कप की ट्रॉफी जीतने की पुरी तैयारी कर चुकी है. 5 साल से ट्रॉफी नहीं जीत पाई भारतीय टीम मेजबान मलेशिया को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी.
इसके अलावा भारतीय टीम ने 2013 और 2014 में जोहोर कप ट्रॉफी जीती है. इसके अलावा 2012 2015 2018 2019 में विजेता टीम रह चुकी है. साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण यह टूर्नामेंट नहीं खेला गया.
जोहोर कप के कारण टीमों को अपने बेहतरीन खिलाड़ी मिल पाते हैं. इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में टीमों को अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का भी मौका मिलता है. भारतीय टीम के कप्तान उत्तम सिंह के लिए यह आसान नहीं होने वाला है क्योंकि सामने मेजबान मलेशिया की टीम कड़ी टक्कर बनकर खड़ी होगी.
भारतीय टीम में सभी जांबाज खिलाड़ी मौजूद हैं और उनमें आत्मविश्वास भी कूट-कूट कर भरा हुआ है. इसके साथ ही भारतीय टीम में ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद है जो पिछले साल जूनियर विश्व कप खेल चुके हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी.
भारत के हॉकी टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि, “हमारी टीम सुल्तान जोहोर कप के लिए पूरी तरह तैयार है और बाकी टीमों को कड़ी टक्कर देगी. इस टूर्नामेंट से हमें हमारी स्ट्रैंथ का पता चलेगा और आगामी एचआईएफ जूनियर विश्वकप के लिए तैयार है.”
पहला मुकाबला भारतीय टीम को मेजबान टीम मलेशिया के साथ खेलना है. इसके बाद 23 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी और 25 अक्टूबर को जापान के साथ भारत का मुकाबला होगा. इसके बाद 26 अक्टूबर को इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया और 28 अक्टूबर को ग्रेट ब्रिटेन से टक्कर होगी. भारत ने 2011 और 2016 को छोड़कर हर टूर्नामेंट में पदक जीता है.








15 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.