IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच हुआ रद्द, बारिश ने बीच में डाला खलल

IND vs NZ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

IND vs NZ: भारत ऑस्ट्रेलिया से जीतने के बाद न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वार्म अप मुकाबला खेलने वाली थी. लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं हो पाया. बारिश आने के कारण पहले यह मुकाबला 5-5 ओवर का रखा गया था. लेकिन जब बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया तो यह मैच रद्द कर दिया गया. 19 अक्टूबर को खेले जाने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण था.

IND vs NZ

भारत और न्यूजीलैंड से पहले बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच भी बारिश आने के कारण मुकाबला रद्द हो गया था. इसके अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले में बारिश ने आकर परेशानी खड़ी कर दी और बारिश आने के कारण ही है मैच पूरा नहीं हो सका.

IND vs NZ: अब पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

दूसरा वार्म अप मुकाबला रद्द होने के कारण अब भारतीय टीम 23 अक्टूबर को सीधे पाकिस्तान के साथ पहला मुकाबला खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को 6 रन से जीत लिया था.

IND vs NZ

IND vs NZ: पहले वार्म अप मैच में शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को खेला गए पहले वार्म अप मैच में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग के जरिए 6 रन से कंगारू टीम को करारी शिकस्त दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जो पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है, उन्होंने बल्ले से कुछ कमाल नहीं किया. इसके अलावा उपकप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की.

IND vs NZ

गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में 3 विकेट चटकाए और एक बल्लेबाज को रन आउट किया. फील्डिंग की बात की जाए तो विराट कोहली ने एक जबरदस्त कैच पकड़ने के अलावा टिम डेविड को रन आउट किया. न्यूजीलैंड को पहले वार्म अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत

Firenib
Author: Firenib

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib

10 Responses

  1. Pingback: bus ticket online
  2. Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыкрипто-казино

  3. Pingback: Le Bandit Slot
  4. Pingback: slot99
  5. Pingback: kruger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *