TMKOC: तारक मेहता की मशहूर अदाकारा दिशा वकानी की कैंसर की बीमारी उनके फैंस के दिलों में दहशत का कारण बना हुआ है। इन दिनों सोशल मीडिया पर दिशा वकानी को कैंसर की बीमारी की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। इस खबर का पता चलते ही दिशा वकानी के फैंस काफी चिंता में चल रहे हैं।
जैसे ही लोगों को पता चला की दिशा वकानी को कैंसर की बीमारी है ज्यादातर लोगों ने इस बात पर विश्वास ही नहीं किया। लेकिन हम आपको बता दें कि दिशा वकानी को कैंसर जैसी कोई बीमारी नहीं है वह पूरी तरह से स्वस्थ है। दिशा वकानी के भाई सुंदर ने खुद यह बात बताई है इस खबर के मिलते ही सभी लोग अबचिंता मुक्त हो गए हैं।

TMKOC: मयूर वकानी का आया रिएक्शन
कैंसर की बीमारी के बारे में सोशल मीडिया द्वारा पता चला लेकिन जैसे ही यह खबर दयाबेन के भाई सुंदरलाल को पता चली उन्होंने तुरंत ही इस खबर को झूठी करार दे दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं मयूर वकानी यानी सुंदरलाल के साथ-साथ तारक मेहता के डायरेक्टर असित मोदी ने भी इस खबर को खारिज कर दिया है।
उन्होंने बताया कि मिमिक्री करने से किसी को भी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी नहीं होती है। अगर मिमिक्री करने से कैंसर जैसी बीमारी होने लगी तो बड़े-बड़े मिमिक्री आर्टिस्ट को अपना काम छोड़ने की नौबत आ जाएगी। असित मोदी ने यह भी कहा है कि तंबाकू का सेवन करने से लोगों को कैंसर जैसी बीमारी होती है, मिमिक्री करने से नहीं। वहीं दूसरी ओर दिलीप जोशी का भी कहना है कि दयाबेन यानी दिशा वकानी पूरी तरह से स्वस्थ है।

TMKOC: आवाज बदलने को बताया गया था कैंसर का कारण
यह तो हम सभी जानते हैं कि टीवी इंडस्ट्री का सबसे मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी, दया बेन का किरदार निभा रही थी, जिसमें वह अपनी आवाज बदल कर अपने किरदार में जान डाल देती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दयाबेन ने अपनी आवाज के साथ कई बार कई तरह के प्रयोग भी किए हैं। बार-बार आवाज बदलने के कारण यह अफवाह सामने आई कि दया बेन को गले का कैंसर हो गया है।

खुशी की बात यह है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी साबित हो गई है। खुशी की बात यह है कि दिशा वकानी अपने परिवार के साथ अपने घर पर खुशी से रह रही है। दिशा वकानी के फैंस को हम बता दें कि हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। 2017 के दौरान दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था।








37 Responses
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus
Découvrez les meilleurs casinos en ligne classés de 2025. Comparez les bonus, les sélections de jeux et la fiabilité des principales plateformes pour un jeu sécurisé et gratifiantoffre de bonus