ज्यादा Green Tea पीने से हो सकते हैं ये नुकसान, जाने एक दिन में कितनी बार पियें ग्रीन टी

Green Tea

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आजकल ज्यादातर लोग हेल्थी रहने के लिए Green Tea का सेवन करने लगे हैं। खासकर जब बात वजन घटाने की आती है, तो यह बेहद काम की चीज़ साबित होती है। ग्रीन टी न सिर्फ हमें तरोताजा रखने के काम आती है, बल्कि इससे हमारा शरीर अंदर से साफ रहता है। आपको बता दें ग्रीन टी में पाए जाने वाले गुण हमारे शरीर को स्वस्थ रखने और वजन घटाने में हमारी मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ज़रूरत से ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से नुकसान हो सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन में कितनी ग्रीन टी पीनी चाहिए।

आपको बता दें स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक आपको एक दिन में 2 या 3 कप Green Tea का सेवन करना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदे होते हैं। आपको बता दें ग्रीन टी में ऐसे काफी सारे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से दिल की बीमारी का खतरा कम होता है और वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

ज्यादा Green Tea पीने के नुकसान

– आपको बता दें Green Tea का सेवन सीमित मात्रा में ही अच्छा होता है। अगर आप अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है और ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके चलते नींद न आना, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द जैसी दिक्क्तें हो सकती हैं।

– ग्रीन टी में मौजूद टैनिन से आयरन के अवशोषण कम हो सकता है। इसका मतलब अगर आप खाने के साथ या तुरंत बाद ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं, तो खाने से शरीर को जो आयरन मिलना चाहिए वह नहीं मिलता।

– अधिक मात्रा में Green Tea का सेवन करने से पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib