Health Benefits Of Ber : आपको बता दें इस साल 8 मार्च सम्पूर्ण देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भक्त भगवन शिव को पूजा में बेर का प्रसाद भी चढ़ाएंगे, जिसे चीनी सेब के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें इस मौसमी फल में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसके सेवन से हमारे शरीर को कई लाभ पंहुचते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत में पाए जाने वाले बेर का वानस्पतिक नाम ‘जिजिफस मोरिसियाना’ है।
बेर के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस और ज़िंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पंहुचाते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बेर से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Health Benefits Of Ber : बेर खाने से होते हैं ये फायदे
अनिद्रा – जिन लोगों को नींद न आने की परेशानी है उनके लिए बेर का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें बेर के फल में और बीज में पाए जाने वाले सेपोनीन और पॉलिसैक्राइड्स जैसे फ्लेवोनॉयड आपके नर्वस सिस्टम को शांत कर गहरी नींद दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
कब्ज – एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 22 फीसदी भारतीय क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन की परेशानी से जूझते हैं और बेर इससे राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। बेर में फाइबर पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त करके कॉन्स्टिपेशन से राहत दिलाने में सहायता करता है। इसमें मौजूद फाइबर और कार्ब्स पाचन संबंधित समस्याओं को दूर कर मेटाबॉलिज्म को मज़बूत बनाते हैं।
ग्लोइंग स्किन – अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में बेर को शामिल करना चाहिए। बेर में पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आपकी फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है।
वेट लॉस – अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बेर का सेवन करना चाहिए। बेर में फाइबर पाया जाता है और साथ ही यह मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करके मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन घटता है।
ब्लड सर्कुलेशन – बेर में आयरन और फास्फोरस पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को रेगुलेट करने में सहायक होता है। एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए बेर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।