Himachal Budget 2024 : मुख्यमंत्री ने बजट में किया सबको खुश, 8000 लोगों को रोजगार के साथ दिए कई तोहफे

Himachal Budget 2024

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Himachal Budget 2024 : 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव सामने हैं और ऐसे में इस बजट पर सबकी नजरें टिकी हुई थीं। राज्य के पास आमदनी के सीमित साधन मौजूद हैं और ऐसे में कर्ज ही एक आसरा है। इस बार केंद्र से भी कुछ ख़ास मदद नहीं मिली है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री बजट में अपना अर्थ प्रबंधन दिखाया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 58,444 करोड़ रुपये के बजट में सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने Himachal Budget 2024 में 7 नई योजनाओं और 3 नई नीतियों का एलान किया। उन्होंने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट को करमुक्त रखा। शनिवार को सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत हुई और यह करीब पौने तीन घंटे चला।

Himachal Budget 2024 : 8000 को मिलेगा रोजगार

आपको बता दें मुख्यमंत्री ने बजट में 6,000 नर्सिंग टीचर और 2,061 वन मित्रों की भर्ती का एलान किया है। इसी के साथ सवा लाख अस्थायी कामगारों और करीब 40,000 जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की गई। 1 मार्च से करीब दो लाख कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नए वेतनमान का एरियर दिया जाएगा। इसके अलावा करीब साढ़े तीन लाख कर्मियों और पेंशनरों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता भी जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों के हित को ध्यान रखते हुए प्राकृतिक खेती से पैदा गेहूं पर 40 रुपये प्रति किलो और मक्की पर 30 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का एलान किया। इतना ही नहीं 1 अप्रैल 2024 से गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 45 रुपये और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 47 से बढ़कर 55 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय लिया गया है।

Himachal Budget 2024 : निशुल्क चिकित्सा और शिक्षा

सरकार द्वारा 70 साल से अधिक के बुजुर्गों को निशुल्क चिकित्सा और सभी विधवाओं के 27 साल तक की आयु वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। Himachal Budget 2024 में मनरेगा की दिहाड़ी को 240 रुपये से बढ़ाकर 300 करने की घोषणा की गई। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ की लागत से कैंसर रोकथाम संस्थान का निर्माण किया जाएगा।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib