Nick Jonas का बड़ा खुलासा, Priyanka Chopra से शादी के दौरान इस बात से हो गए थे परेशान

Nick Jonas

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक शादी Priyanka Chopra और Nick Jonas की थी। यह कपल आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है। आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज के हिसाब से शादी की थी। उनकी शादी को अब काफी समय हो गया है और उनकी एक बेटी भी है। इसी बीच हाल ही में शादी को लेकर निक के एक कमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

आपको बता दें हाल ही में जोनस ब्रदर्स का एक चैट शो वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनसे कुछ सवाल पूछे जाते हैं जिनका उन्हें सच-सच जवाब देना है। वह झूठ नहीं बोल सकते क्योंकि वहां पर एक मशीन लगी है, जिसमें पता चल जाएगा वह सच बोल रहे हैं या झूट। इस दौरान Nick Jonas से सवाल किया गया कि क्या उन्हें शादी के किसी फंक्शन के दौरान ऐसा लगा था कि बस हो गया अब और नहीं।

इस पर Nick Jonas ने हां में जवाब देते हुए इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने बिल देखा था तो उनके मन में यह खयाल आया था, जिसके बाद होस्ट और दोनों भाई भी हंसने लगे।

Nick Jonas के जवाब पर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

निक का मज़ाकिया अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, ‘निक ऐसा मजाक भी करते हैं, गुड’। वहीं एक ने लिखा कि, ‘जब निक ने जब बोला बिल देखकर तो वह काफी क्यूट लगे’। वहीं एक यूज़र ने लिखा कि अब देखो प्रियंका क्या रिएक्ट करती हैं’।

आपको बता दें जनवरी में Nick Jonas भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आए थे। हालांकि इस दौरान Priyanka Chopra उनके साथ नहीं थीं। कॉन्सर्ट के दौरान निक को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिला और फैंस उन्हें जीजू-जीजू कहकर चियर कर रहे थे। इतना ही नहीं निक के कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

Durg Rathor
Author: Durg Rathor

EMPOWER INDEPENDENT JOURNALISM – JOIN US TODAY!

DEAR READER,
We’re committed to unbiased, in-depth journalism that uncovers truth and gives voice to the unheard. To sustain our mission, we need your help. Your contribution, no matter the size, fuels our research, reporting, and impact.
Stand with us in preserving independent journalism’s integrity and transparency. Support free press, diverse perspectives, and informed democracy.
Click [here] to join and be part of this vital endeavour.
Thank you for valuing independent journalism.

WARMLY

Chief Editor Firenib